पेड़ केवल प्रकृति का श्रृंगार नहीं, बल्कि पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन का आधार हैं

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर , मोक्ष धाम शाहपुरा में वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी ने कहा​ कि पेड़ केवल प्रकृति का श्रृंगार नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन का आधार हैं।
आइए, इस पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लें। इस मौके पर सुरेंद्र यादव धोलु सैनी राधेश्याम पाषर्द घनश्याम सैनी कमल यादव राहुल गुर्जर रविंद्र कपूरिया आदि लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय हैं कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला एक वैश्विक कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है。इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा 1972 में की गई थी।
इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण, वनों की कटाई और जैव विविधता के नुकसान जैसे गंभीर मुद्दों पर लोगों को शिक्षित किया जाता हैं। आम नागरिकों को पर्यावरण को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित किया जाता हैं। इस दिन लोग पौधे लगाने, सफाई अभियान चलाने और पर्यावरण के अनुकूल आदतों (जैसे प्लास्टिक का उपयोग कम करना) को अपनाने का संकल्प लेते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *