उदावाला की बेटी डॉ. आशा यादव का RPSC में चयन

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा तहसील के ग्राम उदावाला की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. आशा यादव का राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (एनेस्थिसियोलॉजी) पद पर चयन हुआ है। डॉ. आशा, पूरणमल यादव की पुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस एवं पीजी की शिक्षा सरकारी मेडिकल कॉलेजों से प्राप्त की है। कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उनके चयन से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डॉ. आशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा और आत्मनिर्भरता महिलाओं को अपने निर्णय स्वयं लेने का आत्मविश्वास देती हैं तथा समाज में उनकी सशक्त पहचान बनाती हैं। उन्होंने युवतियों को अपने सपनों के लिए मेहनत करने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *