
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नवलगढ़ के परसरामपुरा में ₹10 करोड़ की लागत से जनता के लिए निर्मित ‘राजीव गांधी खेल स्टेडियम’ पर बुलडोजर चलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी बताया है।
उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि विकास कार्यों को राजनीतिक द्वेष के कारण नष्ट करना और शांतिपूर्ण विरोध कर रहे पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा जी एवं उनके बुजुर्ग पिता सहित सैकड़ों ग्रामीणों को गिरफ्तार करना अलोकतांत्रिक कदम है। सार्वजनिक धन की इस बर्बादी और दमनकारी कार्रवाई की मैं कड़ी निंदा करता हूँ।
मुख्यमंत्री जी को इस बात की भी जांच करवानी चाहिए कि पुलिस और प्रशासन ने ऐसी कार्रवाई किसके दबाव में की और सरकारी पैसे का इतना नुकसान किया। https://x.com/i/status/2054935816829644962