अजमेर का कोई भी नाला कच्चा नहीं रहेगा : वासुदेव देवनानी

www.daylifenews.in
अजमेर/जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार के सिर्फ 10 माह के कार्यकाल में अजमेर उत्तर क्षेत्र में 56 करोड़ लागत के नाला व सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। आने वाले समय में क्षेत्र का कोई भी नाला कच्चा नहीं रहेगा। इनमें 6.32 करोड़ के नाला निर्माण हो चुके हैं। करीब 10 करोड़ रूपए की सड़कों के टेंडर जारी हो गए हैं। शेष कार्य प्रक्रियाधीन हैं।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वार्ड संख्या 79 में द्वारका नगर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास 79 लाख रूपए की लागत से तथा वार्ड 62 व 63 में प्रताप नगर में 104 लाख रूपए लागत के नाला निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व वार्ड 67 दाता नगर में 23.60 लाख, वार्ड 63 में खुर्रे वाली गली से सर्वेश्वर नगर तक 109 लाख, कोटड़ा हरिभाऊ उपाध्याय नगर क्षेत्र में 167 लाख की लागत से नालों का निर्माण करातर््वाया जा चुका है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में देवनानी ने कहा कि 10 माह के अब तक के कार्यकाल में अजमेर को नाला व सड़क निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मात्र 10 महीनों में करीब 30 करोड़ रूपए लागत के नाला निर्माण स्वीकृत कराए गए हैं। इनमें 20 करोड़ रूपए लागत के नाला निर्माण की डीपीआर नगर निगम द्वारा बनाई जा रही है। इसी तरह 5-5 करोड़ के नाले एडीए व निगम द्वारा अपने फंड से बनवाए जा रहे हैं। इसी तरह 26 करोड़ रूपए की लागत से सड़क विकास कार्य स्वीकृत कराए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पहले बजट में अजमेर जिले को 1500 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगातें मिली है। शीघ्र ही अजमेर अग्रणी शहरों की कतार मेें होगा। अजमेर में तीन रिजर्वायर बनाने के लिए 270 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। बीसलपुर बांध से पानी की आवक बढ़ाने के लिए इण्टेक वेल भी बनाया जाएगा। इससे अजमेर को 7 टीएमसी तक पानी उपलब्ध होगा। ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूत्रि्त क लिए अतिरिक्त फिडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि अजमेर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी खुलेगा। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। एम्स के स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान टीबी अस्पताल भवन में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। कोटड़ा में भी सैटेलाईट चिकित्सालय बनेगा।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अजयसर में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। यहां तक सुगम पहूंच सुनिश्चित करने के लिए चामुण्डा माता मन्दिर तक रोपे वे बनाया जाएगा। म्यूजियम बनने से भी पर्यटन में वृद्धि होगी। यातायात को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए 50 इलेक्ट्रीक बसें चलाई जाएगी। इसी प्रकार एथेलेटिक एकेडमी और स्पोट्र्स कॉलेज आरम्भ होने से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार बढ़ाने के लिए आईटी पार्क की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है। रोडवेज बस स्टेण्ड भी 40 करोड़ की लागत से नया बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर के विकास की गति अनवरत बनी रहेगी। पहले बजट में ही 1500 करोड़ से अधिक की सौगातें मिली है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *