


www.daylifenews.in
भीलवाड़ा। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया प्रधानाचार्य सुनीता ननकानी ने बताया कि इस मेले का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार गग्गङ द्वारा करते हुए कहा कि इस प्रकार के मेले विद्यार्थियों में सृजनात्मक और तर्कपूर्ण चिंतन का विकास करते हैं ।
मेले में कुल 30 प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए, जिनमें जूनियर वर्ग में 17 और सीनियर वर्ग में 13 प्रोजेक्ट शामिल थे। इसमें अनेक वर्किंग मॉडल भी थे। छात्राओं ने हाइड्रोलिक लिफ्ट, साइबर सेफ्टी, वर्षा जल संरक्षण, जीवनोपयोगी गैजेट्स, प्रदूषण, ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोतों ,ग्रीन स्कूल जैसे विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किये। कार्यक्रम संयोजक गौरव कुमारी ने बताया कि इस मेले को विद्यालय के सभी स्टाफ और लगभग 750 छात्राओं ने अवलोकन किया। मेले में आकर्षक सजावट की गई तथा विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणु, सीमा कोहली, शुभम खोईवाल ,लक्ष्मी शर्मा, अमर ज्योति, सौरभ सिंह, हर्षित शर्मा का विशेष योगदान रहा। मेले में चयनित बालिकाएं अब जिला स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।