मोबाइल अपडेट के दौरान साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

ई-मित्र संचालक के खाते से निकले 96 हजार रुपए
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। थाना क्षेत्र के दौसा हाईवे स्थित केशव नगर शिवपुरी कॉलोनी निवासी एक ईमित्र संचालक साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित के खाते से करीब 96 हजार रुपए निकल जाने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गजानंद रावधीर सिंह कॉलोनी में ईमित्र संचालक के रूप में कार्य करता है। गजानंद ने बताया कि तेज अंधड़ आने के कारण वह अपने मकान, जो दौसा हाईवे स्थित शिवपुरी केशव नगर कॉलोनी में है, वहां गेट ठीक करवाने गया था।
वहां से वापस दुकान लौटते समय उसने मोबाइल जेब में रखा हुआ था। इसी दौरान मोबाइल पर अपडेट संबंधी एक सिग्नल आया। गजानंद ने मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की, तभी उसके खाते से करीब 96 हजार रुपए निकल गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित तुरंत मनोहरपुर थाने पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी। इसके बाद अगले दिन गजानंद चोमू स्थित एयू बैंक शाखा पहुंचा और अपने खाते से निकाली गई राशि की जानकारी प्राप्त की। मामले को लेकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *