ज़ाकिर खान ने राजीव गाँधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये

www.daylifenews.in
जयपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उन्हें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव गांधी दूरदर्शी नेतृत्व, आधुनिक सोच और देश के प्रति अटूट समर्पण हमेशा देशवासियों के हृदय में जीवित रहेगा। कंप्यूटर क्रांति से लेकर युवाओं को मताधिकार दिलाने, पंचायती राज को सशक्त बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए आपके ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को नई दिशा और नई पहचान दी। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन ने राजीवगांधी को श्रद्धांजलि प्रदान की।
इस अवसर पर पीसीसी में पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान ने अपने दल बल (साथियों) के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा राजीव गाँधी का जीवन देश सेवा, त्याग और समर्पण की अमर गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *