इंडसइंड बैंक ‘पार्टनरशिप फॉर कार्बन अकाउंटिंग फाइनेंशियल्स’ में शामिल हुआ

www.daylifenews.in
मुंबई। इंडसइंड बैंक ने घोषणा की कि वह ‘पार्टनरशिप फॉर कार्बन अकाउंटिंग फाइनेंशियल्स’ (पीसीएएफ) में शामिल हो गया है। पीसीएएफ वित्तीय संस्थानों का वैश्विक गठजोड़ है जो वित्तीय गतिविधियों से जुड़े ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन को मापने और उसकी जानकारी देने के लिए सुसंगत दृष्टिकोण विकसित करने और इसे लागू करने का प्रयास कर रहा है। इंडसइंड बैंक, अपनी वहनीयता यात्रा के अंग के रूप में अपनी व्यावसायिक रणनीति और जोखिम प्रबंधन प्रक्रियाओं में पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ईएसजी) से जुड़े पहलुओं को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीसीएएफ में शामिल होना बैंक के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। इंडसइंड बैंक इसके ज़रिये पारदर्शिता बढ़ाना चाहता है, साथ ही जलवायु से जुड़ी जानकारी प्रदान करने की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना चाहता है और अपने ऋण एवं निवेश पोर्टफोलियो से जुड़े कार्बन फुटप्रिंट को मापने तथा इसके प्रबंधन के लिए मज़बूत ढांचा तैयार करना चाहता है। पीसीएएफ वित्तीय संस्थानों को अपनी वित्तीय गतिविधियों से होने वाले उत्सर्जन का आकलन करने और उसकी जानकारी प्रदान करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *