





www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान सरकार के मंत्री एवं सांसद रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र वसीम टाक द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित “कौमी एकता संगोष्ठी” में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम डी चोपदार ने शिरकत की।
समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी, पूर्व सांसद एवं राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रभारी अविनाश पांडे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश, पूर्व मंत्री महादेव सिंह खंडेला जी, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, गंगानगर के सांसद कुलदीप इंदौरा, विधायक रफीक खान, विधायक नरेंद्र बुड़ानिया जी, समाजसेवी श्री राजाराम मील जी, जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह सहित देश एवं प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण एवं शहर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनाब अश्क अली टाक के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन तथा कौमी एकता, भाईचारे और सद्भाव के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
इस अवसर पर एम डी चोपदार संबोधित करते हुए अश्क अली टाक के ईमानदार एवं समर्पित व्यक्तित्व, उनकी जनसेवा तथा कौमी एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया और युवाओं से उनके जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।