
www.daylfenews.in
मुंबई। इंडसइंड बैंक ने विशेष जीसीसी बैंकिंग सेवा लॉन्च करने की घोषणा की। यह भारत के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (वैश्विक क्षमता केंद्र) परितंत्र के लिहाज़ से नई पहल है। बैंक विशेष जीसीसी संबंध मॉडल के तहत कॉर्पोरेट और कर्मचारी बैंकिंग क्षमताओं को साथ लाकर, जीसीसी की विशिष्ट ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अधिक एकीकृत और विशिष्ट दृष्टिकोण अपना रहा है। डिजिटल आधारित प्लेटफॉर्म, तेज़ सेवा और भारत केंद्रित परामर्श की विशेषज्ञता के साथ, यह सुविधा सहज बैंकिंग अनुभव प्रदान करती है। इससे जीसीसी को एक ही बैंकिंग भागीदार के ज़रिए कई तरह के समाधान हासिल होते हैं। भारत के जीसीसी परितंत्र में वित्त वर्ष 2021 से अब तक 32% बढ़ोतरी हुई है और अब इसमें 2,117 जीसीसी शामिल हैं। इससे ग्लोबल कैपेबिलिटी हब के तौर पर देश के बढ़ते महत्व और इस क्षेत्र की बढ़ती जटिल बैंकिंग ज़रूरतें रेखांकित होती हैं। इंडसइंड बैंक के कंट्री हेड – कॉर्पोरेट बैंकिंग, नीरज शाह ने कहा, भारत का जीसीसी परितंत्र, पारंपरिक साझा सेवा परिचालन (शेयर्ड-सर्विसेज ऑपरेशन) तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब ये सेंटर वैश्विक संगठनों के लिए टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स, फाइनेंस, रिसर्च और अन्य रणनीतिक कामकाज भी कर रहे हैं।