महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने 4 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री का आंकड़ा पार किया

www.daylifenews.in
मुंबई। हर तिपहिया और छोटे वाणिज्यिक वाहन के पीछे एक आजीविका जुड़ी होती है—एक ड्राइवर, दुकानदार, डिलीवरी पार्टनर या छोटा कारोबारी। इनमें से 4 लाख से अधिक यात्राएं महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए संचालित हो रही हैं। महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड (एमएलएमएमएल) 4 लाख संचयी इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली भारत की पहली वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी बन गई है। महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमन मिश्रा ने कहा, “यह उपलब्धि उन ड्राइवरों और उद्यमियों की है, जिन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन को चुना और उन साझेदारों तथा टीमों की है, जिन्होंने भारत की लास्ट-माइल अर्थव्यवस्था के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को एक व्यावहारिक विकल्प बनाया। महिंद्रा में हमारा ध्यान स्पष्ट है—बेहतर उत्पाद बनाना, पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करना और हर लास्ट-माइल ग्राहक के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुलभ बनाना।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *