भटक रही है 70 वर्षीय महिला पेंशन के लिए

आखिर कब मिलेगा इस बुजुर्ग महिला कर्मचारी को पेंशन का लाभ
www.daylifenews.in
चित्तौड़गढ़। अपने पैसे के लिए सरकारी महकमों के चक्कर लगते लगते महिला थक चुकी है। उसने सभी सम्बंधित विभागों को पत्र लिखकर आप बीती बताई लेकिन इसका अभ तक कोई समाधान नहीं मिल रहा है।
पीड़िता श्रीमती आशा रामचंदानी, राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल में ex मुख्य प्रबंधक चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के पद पर कार्यरत थी वे आज असाध्य एवं गंभीर बिमारियों से भी पीड़ित है। ऐसे में एक बुजुर्ग महिला कर्मचारी की पेंशन नहीं मिलने से उसे अपना जीवनयापन चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे संबंधित विभागों से आग्रह कर अपने साथ न्याय की मांग करती है ताकि शीघ्र उन्हें पेंशन एवं पेंशन का एरियर मिल सके।
प्रार्थी का मण्डल अंशदान 13 लाख 85,485 रुपए मंडल कोष में जमा व शीर्ष संस्था शासी परिषद की दिनांक 4.10.2022 व 30 .06 2023 के बिंदु संख्या 98 . 12(III),99.15(III) व तत्कालीन स्कूल शिक्षा सचिव पीके गोयल बार तत्कालीन शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की दिनांक 22 11 2022 की प्रशासनिक स्वीकृति व वित्त विभाग की पैरा 177 / 31.10 .2023 की स्वीकृति सहमति उपरांत भी अगस्त 2015 से 2023 तक की पेंशन राशि न देकर आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
उपरोक्त विषय में निवेदन है कि प्रार्थी दिनांक 10. 05 .1974 को नियुक्त होकर दिनांक 31.07 2015 को मुख्य प्रबंधक ग्रेड वन चित्तौड़गढ़ से 71 वर्ष से निवृत कर्मी है प्राथी को घुटने के जॉइंट गैप और सांस नली में सिकुड़न के कारण दमा की बीमारी से भी पारित है।
वित्त विभाग की सहमति 10 19055500/ 08.08.2020 के प्रसंग में मण्डल कर्मीर्यों हेतु पेंशन स्वीकृति आदेश 2830 – 81 /12..06.2020 से जारी किए गए हैं,(1994 सेवा निवृति कॉल प्रभावशाली मानते हुए,)12.06.2020 से पुर्व मण्डल के किसी भी कर्मी को पेंशन सेवा निवृति लाभ नहीं दिया गया है।
प्रार्थी मांग करती हैं कि शीघ्र अतिशीघ्र मेरी समस्या का समाधान किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *