ख्वाजा शेख सैय्यद शाह अहमद चिश्ती का अमरसर में 787वां उर्स 13 मई से

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मदीना तुल औलिया अमरसर की सरजमीं पर 13 मई बुधवार से रूहानी रंग चढ़ेगा। हजरत ख्वाजा शेख सैय्यद शाह अहमद चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 787वां सालाना उर्स मुबारक पूरे अदब और शान से मनाया जाएगा।
कब क्या होगा
13 मई 2026 बुध: 25 जिलकादा 1447 हिजरी, बाद नमाजे इशा मीलाद शरीफ की सदा गूंजेगी।
14 मई 2026 जुमेरात: 26 जिलकादा, बाद नमाजे जोहर चादर शरीफ पेश होगी। रात 9 बजे महफिल ए समा में कव्वाल लियाकत, रहीस, फारुक, मोहम्मद हुसैन रंग जमाएंगे।
15 मई 2026 जुमा: 27 जिलकादा, सुबह 10 बजे महफिले रंग व कुल की फातिहा के बाद लंगरे तआम चलेगा।
कौन संभालेगा दस्तार
दरगाह के सज्जादा नशीन व मसनद नशीन पीर जी सैय्यद आबिद अली चिश्ती फरीदी फखरी साहब की सरपरस्ती में सारा प्रोग्राम होगा।
मुतवल्ली सैय्यद साबिर अली चिश्ती फरीदी ने बताया, जुबैदतुल आरेफीन कुदवतुस्सालेकीन कुतबुल अकताब के दर पर सभी सज्जादगान, सूफिया ए कराम व मोतकि्दीन हजरात को दावत है।
ये दरगाह क्यों खास है
शेख बुरहानुद्दीन चिश्ती ताले वालों के पीरो मुरशिद का ये आस्ताना है। यहां मन्नत का धागा बांधो तो गांठ खुल जाती है। यहां दिल से दुआ मांगो तो मुराद पूरी होती है। इसीलिए इसे मदीना तुल औलिया कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *