
खाली झोली खुशियों से भरी
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। चंदवाजी पुलिस थाने के सामने ऊंची डूंगरी पर विराजमान हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत कुतुबशाह रहमतुल्ला आलेह का 2 दिवसीय वार्षिक मेला रविवार को कूल की रस्म के साथ मे विधिवत सम्पन्न होगया
दरगाह के खादिम उस्मान शाह असगर शाह व निजाम शाह व असलम शाह अकबर शाह आदि ने बताया कि रविवार को सुबह कुरान ख्वानी हुई जिसमें अल्लाह का नाम और नबी की तारीफ हुई। असली रंग दोपहर 2 बजे बाद चढा। मस्जिद के पास से गाजे बाजे के साथ चद्दर का जुलूस आया।
हिन्दू भाई छतों से फूल बरसाएं। मुस्लिम भाई या कुतुबशाह बोलें। और चद्दर जब डूंगरी चढ़ी तो लगा कि पूरी कायनात झुक गई।
शाम को चद्दर पेश हुई। कुल की रस्म हुई। और बाबा ने दुआ दी कि जा तेरा काम हो गया।
मेले का मतलब: रोते आए, हंसते गए
रोते हुए जायरीन आए लेकिन बाबा की दुआ से उनके काम होने से वो बे फिक्र होकर ख़ुशी ख़ुशी लोटे
झूले
बच्चों के लिए जम्पिंग झूले चकरी झूले टेढ़े झूले आदि झूले लगें। जायरीन झूले झूलकर मेले का आनंद लिए पर सबसे बड़ा झूला तो किस्मत का है। जो यहां आकर सीधा हो जाता है।
शरबत की छबील लगी। पर मीठा सिर्फ घूंट में नहीं, जिंदगी में घुल गया।
खोया पाया
जायरीनों का मोबाइल खो गया था वो जाकर बाबा से दुआए की तो कुछ देर बाद एक जना दरगाह कमेटी को आकर बोला भाई ये मोबाइल मिला हैं जिसका हैं उसको देदो
बच्चे बिछड़ कर मिले
मेले में बच्चे अपने परिवार से बिछडे व बाबा की दुआ से वापस मिल गए
पुलिस
चंदवाजी पुलिस थाने का जाप्ता अपनी पूरी ईमानदार के साथ मे ड्यूटी दे रहा था
प्रेत आत्मा
बाबा के दरबार मे उनका भी इलाज हुआ जो प्रेत आत्माओं का शिकार हो जाते है किसने करवाया हैं और क्यों करवाया ह अपने आप नाम पते खुल जाते हैं
हिन्दू भाइयों ने प्याऊ लगाई
मीणा परिवार सहित अन्य हिन्दू परिवारों की तरफ से मेले में ठंडा शर्बत शर्बत व ठंडे पानी की प्याऊ लगाकर पुण्य का कार्य किया इस प्रकार इन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता को प्रगाढ़ किया
मन्नत
जिनकी मन्नते पूरी हुई वो अपने लड़के को तराजू में तौलते हुए नजर आए कुछ जायरीन पूरी पेडियो में लड्डू बर्फी व रुपया रखते हुए नजर आए वही कुछ जायरीन फल वितरण कर रहे थे
नेताओ ने चादर पेश की
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जयपुर जिला महामंत्री जमील खान खोखर ने दरगाह शरीफ पर चादर पेश की देश व प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआ की इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री जमील खान खोखर के साथ मंडल अध्यक्ष इनायत खान मंडल मंत्री जाहिद खान खोकर शरीफ खान खोखर बुन्दू खान सीलर हसन खान दरगाह खादिम अकबर शाह हुसैन शाह असगर शाह निजाम शाह कदीर शाह आदि ने खोकर का तहेदिल से इस्तकबाल किया।