एअर इंडिया और रियाध एयर ने किया एमओयू

www.daylifenews.in
गुरुग्राम। भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाइन, एअर इंडिया और सऊदी अरब की नई नेशनल कैरियर, रियाध एयर ने साझेदारी के लिए एमओयू साईन किया है। इसका उद्देश्य दिल्ली, मुंबई और रियाध में स्थित हब्स के भौगोलिक फायदों का लाभ उठाते हुए, भारत, सऊदी अरब और उससे आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ग्लोबल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। एअर इंडिया के चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफ़िसर और मैनेजिंग डायरेक्टर, कैंपबैल विल्सन ने कहाः “आज ग्लोबल एविएशन की बात करें तो भारत और सऊदी अरब तेज़ी से विकसित होते महत्वपूर्ण मार्केट हैं, और दोनों देशों में विकास की गति को देखते हुए यह साझेदारी बेहद स्वाभाविक है।” रियाध एयर के सीईओ टोनी डगलस ने कहा, “भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और गतिशील एविएशन मार्केट्स में से एक है, और एअर इंडिया के साथ यह साझेदारी सऊदी अरब को दुनिया के मुख्य गंतव्यों के साथ जोड़ने के रियाध एयर के मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *