
www.daylifenews.in
मुंबई। शुरुआती चरण की कंपनियों में निवेश करने वाली संस्थागत वेंचर कैपिटल फर्म जेएसडब्ल्यू वेंचर्स ने अपने फंड III के लॉन्च से पहले नेतृत्व टीम को मजबूत करते हुए वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञ विकास चांडक को पार्टनर नियुक्त किया है। विकास के पास कंज्यूमर, फिनटेक और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में दो दशक से अधिक का अनुभव है। जेएसडब्ल्यू वेंचर्स में वे फंड की निवेश रणनीति, पूंजी जुटाने, निवेश, पोर्टफोलियो प्रबंधन तथा फिनटेक और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी क्षेत्र की निवेश प्राप्त कंपनियों से निकास (एग्जिट) से जुड़े कार्यों की संयुक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। जेएसडब्ल्यू वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर सचिन टैगरा ने कहा, “विकास के पास व्यावसायिक समझ और टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसायों को सफलतापूर्वक संचालित व विस्तार देने का बेहतर अनुभव है। यह हमारी पोर्टफोलियो प्रबंधन की सक्रिय कार्यशैली के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।” जेएसडब्ल्यू वेंचर्स के पार्टनर विकास चांडक ने कहा: “जेएसडब्ल्यू वेंचर्स ने स्टार्टअप संस्थापकों (फाउंडर्स) के लिए एक मजबूत पार्टनर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस फर्म से जुड़ना मुझे एक ऐसा बेहतर इन्स्टीट्यूशनल प्लेटफॉर्म देता है, जहाँ मैं अपने इन अनुभवों का उपयोग अनुशासित निवेश और अगली पीढ़ी के मजबूत, टेक्नोलॉजी-संचालित व्यवसायों की मदद के लिए कर सकूँ।”