समाजसेवी रवि नैयर ने किया पोस्टर विमोचन

16 जून को होगा रक्तदान शिविर
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। सुरभि स्मारिका की ओर से संस्थापक स्वर्गीय श्री प्रेम प्रकाश शर्मा जी की जयंती के अवसर पर समाजसेवी रवि नैयर द्वारा रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया।
संपादक दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 जून को शिव मंदिर, फ्रेंड्स कॉलोनी, अनोखा गांव रोड, सीकर रोड, हरमाड़ा (जयपुर) में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक जेपी बुनकर ने बताया कि शिविर में रक्तदान के साथ-साथ निःशुल्क बीपी एवं शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। रवि नैयर ने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भाग लेकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
रवि नैयर ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए सभी स्वस्थ नागरिकों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *