गांधी चौक पर कैंडल मार्च निकालकर रामवतार असवाल को दी श्रद्धांजलि

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भाजपा नेता एवं एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय रामवतार उर्फ पप्पू असवाल की हत्या के विरोध में बुधवार शाम कस्बे के गांधी चौक पर सर्व समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत रामवतार असवाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की जघन्य वारदात समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज एकजुट है और प्रशासन से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा करता है।
कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा के दौरान गांधी चौक पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *