
www.daylifenews.in
मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने अपने कमांद परिसर, हिमाचल प्रदेश में 3 से 6 जून 2026 तक आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय “माइंड, ब्रेन एंड कॉन्शसनेस कॉन्फ्रेंस (एमबीसीसी 2026)” का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह सम्मेलन भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं मानसिक स्वास्थ्य अनुप्रयोग केंद्र (आईकेएसएमएचए) द्वारा, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) प्रभाग के संरक्षण में आयोजित किया गया। एमबीसीसी 2026 में भारत एवं विदेशों से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में पद्म विभूषण डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम, प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना, विदुषी एवं शोधकर्ता, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने दल के साथ मनमोहक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति दी। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मिधर बेहरा ने कहा कि भारत का “विश्वगुरु” बनने का दृष्टिकोण केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव कल्याण, चेतना और मूल्य आधारित विकास पर केंद्रित है। मुख्य अतिथि पद्म विभूषण डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपराएँ शिक्षा को केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि मुक्ति और समग्र विकास का माध्यम मानती हैं। आईआईटी मंडी इसी दृष्टि को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ आगे बढ़ा रहा है।