एसीसी वाड़ी में अदाणी फाउंडेशन ने किसानों को दिलाई जल सुरक्षा

www.daylifenews.in
कर्नाटक। विविधीकृत अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट एवं निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से कुंडनूर गांव के किसानों के लिए स्थानीय जल संसाधनों के संरक्षण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सतत पहल की है। वर्षों से यह गांव गंभीर जल संकट से जूझ रहा था, जिससे फसल उत्पादन और किसानों की आजीविका प्रभावित हो रही थी। इस स्थिति को देखते हुए एसीसी ने गांव की नहर की गाद सफाई (डी-सिल्टिंग) का कार्य कराया। अदाणी फाउंडेशन ने ग्रामीण अवसंरचना को मजबूत बनाने की अपनी सतत प्रतिबद्धता के तहत इस कार्य में सहयोग प्रदान किया। नहर के पुनर्जीवित होने से अतिरिक्त 10,000 घन मीटर जल भंडारण क्षमता का सृजन हुआ है, जिससे भूजल पुनर्भरण में सुधार और सिंचाई की अधिक भरोसेमंद व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। आज 250 एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले 150 से अधिक किसान इस पहल के सकारात्मक परिणामों का अनुभव कर रहे हैं। जल की बेहतर उपलब्धता से खेती अधिक स्थिर और सुरक्षित हुई है तथा किसानों में भविष्य के प्रति नया विश्वास पैदा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *