रामगंज चोपड़ पर पहला हज कैंप

राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी : 50 से अधिक फॉर्म भरे गए
www.daylifenews.in ​
जयपुर। राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हज यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़े पैमाने पर पहले हज कैंप का आयोजन किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष हाजी निज़ामुद्दीन शेख और महासचिव हाजी जावेद कागज़ी साहब ने बताया कि कैंप में आज 50 से अधिक हज 2027 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे गए।
​इस कैंप में जफर अली, वसीम खान, हाजी मोहम्मद जहिर, हाजी इस्लाम उद्दीन खान साहब, पूर्व पार्षद जाकिर खान साहब, अनवर शाह साहब, आकिब खान ‘लबैक’, फरहान खान, सलीम खान, वहीद खान, फुरकान, सलीम भाई हाथी और आरिफसहित बड़ी संख्या में हज यात्रियों और उनके परिवारों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *