
www.daylifenews.in
जयपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा का हिन्दू महिला सभा इन्दु कुमारी को जयपुर शहर जिला मंत्री नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र में भागीरथ पिलानियां प्रदेश महा मंत्री एवं पवन कुमार पूनियां प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान ने इन्दु कुमारी के लिए कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सदस्यता अभियान, सम्मेलन जनान्दोलन के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए अपने अधिकार क्षेत्र में टीम गठन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष परम् पूज्य स्वामी चक्रपाणि महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचायेंगे, जिससे राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, तीर्थ रक्षा एवं राजनीति का अध्यात्मिकरण व विश्व के एकीकरण के कार्यों को बल मिल सकेगा। इन्दु कुमारी की नियुक्ति पर अनेक लोगों एवं संस्थाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।