शिक्षा और सम्मान से ही होगा मुस्लिम समाज का उत्थान: नदीम पठान

मुस्लिम महिला अधिकार दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता का बड़ा संदेश
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मुस्लिम महिला अधिकार दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री नदीम पठान ने समाज की बेटियों, बहनों और माताओं को सलाम करते हुए कहा कि बेटी पढ़ेगी, बेटी बढ़ेगी – तभी समाज आगे बढ़ेगा।
1400 साल पहले ही मिल गया था अधिकार, पठान ने कहा कि इस्लाम धर्म ने महिलाओं को शिक्षा, संपत्ति और सम्मान का अधिकार 1400 साल पहले ही प्रदान कर दिया था। आज जरूरत है कि हम उस सोच को हर घर तक पहुंचाएं। हमारी बहनें जब इल्म और हुनर के साथ आगे बढ़ेंगी, तभी समाज तरक्की करेगा।
पठान का 3 सूत्रीय संकल्प: 1. शिक्षा – हर मुस्लिम बेटी स्कूल-कॉलेज जाए और अपने सपनों को पंख दे, 2. सम्मान – घर और समाज में महिलाओं को बराबरी और इज्जत का दर्जा मिले, 3. स्वावलंबन – महिलाएं कौशल और रोजगार से आत्मनिर्भर बनें।
मजबूत महिला = मजबूत समाज
अपने संदेश में नदीम पठान ने कहा “इल्म और इज्जत – हर मुस्लिम महिला का हक है। जब महिला सशक्त होगी, तभी पूरा परिवार और समाज सशक्त होगा।” उन्होंने सभी से अपील की कि वे मुस्लिम महिला अधिकार दिवस को केवल एक दिन न मानकर इसे रोजमर्रा की सोच बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *