
मुंबई। वारी एनर्जीज लिमिटेड की सहायक कंपनी वारी ट्रांसपावर ने भोपाल स्थित सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपीआरआई) में अपने 17.6 एमवीए, पांच-वाइंडिंग इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफॉर्मर (आईडीटी) का टाइप टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इससे तेजी से बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) क्षेत्रों में उसकी तकनीकी क्षमता और स्थिति और मजबूत हुई है। वारी के निदेशक वीरेन दोशी ने कहा: “हमारे 17.6 एमवीए पांच-वाइंडिंग इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफॉर्मर का सफल टाइप टेस्ट हमारी इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षमताओं का महत्वपूर्ण प्रमाण है। प्रमुख ग्राहकों से 120 से अधिक आईडीटी के ऑर्डर मिलने से यह भी स्पष्ट होता है कि बाजार को हमारे समाधानों पर भरोसा है। जैसे-जैसे नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा भंडारण का विस्तार हो रहा है, हमारा ध्यान ऐसे विश्वसनीय और तकनीकी रूप से उन्नत विद्युत बुनियादी ढांचे के विकास पर है, जो इस बदलाव को समर्थन दे सके।”