गुलाब शाह बाबा व दौलेशाह बाबा का 2 दिवसीय उर्स 28 से

www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर के झोटवाड़ा पुलिस थाने के पास में स्तिथ हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत सैय्यद गुलाब शाह बाबा और हजरत सैय्यद दौलेशाह बाबा का सालाना उर्स मुबारक बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।
बाबा को चाहने वाले शराफत बाबा ने बताया कि उर्स का आगाज शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को सायं 6.00 बजे मिलादुन्नबी से होगा। इसके बाद में शुक्रवार को ही दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक लंगर का आयोजन होगा जिसमे अकीदतमंद बड़े ही अदब के साथ में लंगर में शिरकत करेंगे। इसी प्रकार शनिवार, 29 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक लंगर जारी रहेगा।
शनिवार 29 अगस्त को ही दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक महफिल -ए- कव्वाली व कुल की रस्म अदा की जाएगी, जिसमें जयपुर के मशहूर कव्वाल फकरुद्दीन एण्ड पार्टी अपनी हाजिरी पेश करेंगे।
इस उर्स मुबारक के गद्दीनशीन पीर साहब हनीफ शाह वल्द दौले शाह, सदर खलीफा मदारी दिलदारी खलीफा, अहले तबका आशकान इमाम हाजी ताजदार ए मलंग दिलदार शाह पीर, गद्दी- ग्वालियर मदरिया, निवारू रोड़ पुलिस थाने के पास, झोटवाड़ा, जयपुर (राजस्थान) – 7737050138 हैं।
उर्स के इंतजामात इन्तेजाम कमेटी – सादिक, प्रभु, मजीद शेख, मो. अली, मो. आरिस, सत्यनारायण सैन, प्रेम सोनी, महराज कुरैशी, अफजल महबूब, इकबाल भाई, रफीक नारी, सुरेश सैनी, उमेश, दीपक, शहजाद मन्सूरी, फरीद मनिहार, शराफत बाबा, इमरान मदारी, सद्दाम मवाती, शहीद अंसारी एवं तमाम खिदमतगार (मदारी सिलसिला) द्वारा किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *