
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। काशीबाई छगनलाल झवेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर की ओर से राज वाटर पार्क रिजॉर्ट्स, विनायक सिटी, सिरसी रोड, जयपुर में पिकनिक का आयोजन किया गया। पिकनिक के दौरान बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर मस्ती की।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि पिकनिक में बच्चों के लिए अंताक्षरी, पार्सल गेम सहित कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय मानद् मंत्री रजनीकांत पटेल द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। समाजसेवी कृष्ण दास बाबू की ओर से बच्चों को बिस्कुट के पैकेट, चिप्स और चॉकलेट भी वितरित किए गए।
बच्चों ने स्विमिंग पूल में भी खूब आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। पिकनिक बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ आपसी मेल-जोल और यादगार अनुभव का अवसर बनी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार वाजा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और तनावमुक्त वातावरण प्रदान करते हैं। पिकनिक से बच्चों में आपसी सहयोग, अनुशासन और मित्रता की भावना भी मजबूत होती है।