जुनिपर होटल्स ने नोवोटेल इमेजिका के प्रस्तावित अधिग्रहण की घोषणा की

www.daylifenews.in
मुम्बई। जुनिपर होटल्स ने ₹248 करोड़ में नोवोटेल इमेजिका के प्रस्तावित अधिग्रहण की घोषणा की है। अधिग्रहण दोनों कंपनियों के बीच तय होने वाली शर्तों और समझौते के पूरा होने पर निर्भर करेगा। महाराष्ट्र के खोपोली में लगभग 11 एकड़ में फैला नोवोटेल इमेजिका मुंबई और पुणे के आर्थिक केंद्रों के नज़दीक स्थित है, और यहाँ से हवाई अड्डा करीब दो घंटे की ड्राइव पर है। यह होटल इमेजिका थीम पार्क और वाटर पार्क से सटा हुआ है। लगभग 2,80,000 वर्ग फुट के निर्मित क्षेत्र में फैले इस होटल में 287 सुसज्जित अतिथि कक्ष हैं, जिनके साथ चुनिंदा रेस्तराँ, विविध बैंक्वेट और मीटिंग स्थल, तथा स्पा एवं मनोरंजन सुविधाएँ उपलब्ध हैं। जुनिपर होटल्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, अरुण कुमार सराफ ने कहा, “जुनिपर में हमने हमेशा एक सरल सिद्धांत पर ध्यान दिया है – उद्देश्य के साथ आगे बढ़ना और दीर्घकाल के लिए मूल्य सृजित करना। नोवोटेल इमेजिका का अधिग्रहण इसी सिद्धांत के अनुरूप है। यह एक ऑपरेशनल होटल है और एक प्रमुख लीजर डेस्टिनेशन के तौर पर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *