शानदार रहा अखिल समाज सेवा दल का विशेष सम्मेलन एवं परिचय समारोह

संस्थापक वर्षा नायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
www.daylifenews.in
जयपुर। अखिल समाज सेवा दल द्वारा जयपुर के होटल आंगन में विशेष सम्मेलन एवं परिचय मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। तत्पश्चात अपनी सासू माँ जमना देवी का आशीर्वाद लेने के पश्चात संगठन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्षा नायक का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी अतिथियों ने संस्थापक महोदया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर देश-प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी, फिल्म अभिनेता एवं निर्माता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता गुढ रिवा मध प्रदेश जन्मदिन की बधाई देते हुए बताया की राष्ट्रीय महासचिव ने संस्थापक को तुलसी का पौधा देकर जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक: नंदकिशोर मित्तल, राष्ट्रीय व्यवस्थापक एवं फिल्म निर्माता, राष्ट्रीय महासचिव: विनोद कुमार नायक.
कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि गण :- उषा श्री जी – राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री, कथक गुरु एवं वरिष्ठ समाज सेविका, मीना श्रीवास्तव – संस्थापक एवं निदेशक, दिव्या फाउंडेशन, जयपुर, सत्यनारायण पटौदी – भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मानित, नैतिक शिक्षाविद्, आध्यात्मिक चिंतक, प्रेरक, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक, विजय लक्ष्मी फिल्म निर्माता एक्टर, हरमीत दूहेवाला – जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब), पत्रकार (लोक भलाई दा सुनेहा), प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी, सतवीर सिंह चाहल जिला फाजिल्का जनरल सेक्रेटरी यूथ कांग्रेस पंजाब, मुख्य अतिथि दिलीप प्रूसेठ – ओडिशा प्रदेश प्रभारी, अखिल समाज सेवा दल, अतिथि,आचार्य ललित – नागौर, राजस्थान – पर्यावरण प्रहरी, समाजसेवी, पक्षी मित्र, सुरेंद्र सिंह – रक्तदाता एवं वरिष्ठ समाजसेवी, केकड़ी, अजमेर, गणेश साहू – फिल्म निर्माता, लेखक, गीतकार, जयपुर, राजकुमारी कच्छावा धन कंवर योगी – वरिष्ठ समाज सेविका, जयपुर, देवी लाल कच्छावा – समाजसेवी, पवन कुमार शर्मा – सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, गवर्नमेंट सेटेलाइट हॉस्पिटल, बनी पार्क, जयपुर, घीसा राम – सीनियर मैनेजर, SBI एवं समाजसेवी, सुमित तिवारी महासचिव, राजस्थान रासो दुंधाड़ संघ, निदेशक राइजिंग सोसाइटी NSS फाउंडेशन, वरिष्ठ पत्रकार सद्दीक अहमद एवं अनेक युवा साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अतिथि देवो भवः की भावना के साथ सभी का सम्मान किया गया, विशेषकर मातृ-शक्तियों का। शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई। होटल आंगन स्टाफ का भी स्वागत सम्मान किया गया। अंत में राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *