जमवारामगढ़ में जरीना बानो को मिल रहा जनता का समर्थन

जाफर लोहानी
wwwdaylifenewsin
जमवारामगढ़ (जयपुर)। जमवारामगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 03 से प्रत्याशी जरीना बानो पत्नी शकील शाह ताला को जनसंपर्क के दौरान लोगों का समर्थन मिल रहा है। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं महिलाओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों से मुलाकात कर जरीना बानो ने अपने विकास के एजेंडे और आगामी योजनाओं को साझा किया।
जरीना बानो ने कहा कि यदि उन्हें वार्ड की सेवा का अवसर मिलता है तो क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के साथ सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की पहल करने की बात कही। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने, जहां बिजली की व्यवस्था नहीं है वहां लाइट लगवाने और वार्ड में आवश्यक विकास कार्य करवाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
उन्होंने कहा है की वार्ड नंबर 03 में जरीना बानो का जनसंपर्क, जगह-जगह माला पहनाकर किया स्वागत। जरीना बानो ने रखा विकास का एजेंडा, सड़क-पानी-बिजली और सुरक्षा पर रहेगा फोकस. महिलाओं की सुरक्षा से लेकर युवाओं के रोजगार तक, जरीना बानो ने बताई अपनी प्राथमिकताएं. वार्ड के विकास को लेकर जरीना बानो ने ग्रामीणों के बीच रखी अपनी बात, प्रमुख मार्गों पर लगेंगे CCTV कैमरे, जरीना बानो ने बताई विकास की योजनाएं आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *