भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व भैया दूज धूमधाम से मनाया

बहन ने भाई के माथे पर लगाया तिलक, भाई ने दिया आशीर्वाद व नेग
जाफर लोहानी
wwwdaylifenewsin
मनोहरपुर (जयपुर)। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व भैया दूज क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। दीपावली के बाद आने वाले इस पर्व को लेकर सुबह से ही बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। बहनें सज-धजकर भाई के घर पहुंचीं और विधि-विधान से भैया दूज का त्योहार मनाया।
भैया दूज पर बहन ने भाई को आसन पर बिठाया। थाली में रोली-अक्षत, मिठाई, फल और दीपक सजाकर भाई के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाई ने भी बहन को आशीर्वाद दिया और नेग के रूप में मिठाई, फल व उपहार भेंट किए। इस दौरान घर का माहौल पूरी तरह खुशियों से भर गया। परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर मिठाई खाई और एक-दूसरे को भैया दूज की शुभकामनाएं दीं। बहनों ने कहा कि भैया दूज सिर्फ तिलक का पर्व नहीं है, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने का पर्व है।
क्षेत्र में कई जगह बहनों ने अपने भाइयों के घर जाकर तिलक किया, तो कई भाई अपनी बहनों के घर पहुंचकर उनसे तिलक करवाया। जो भाई-बहन दूर-दराज में रहते थे, उन्होंने मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए भैया दूज मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। भैया दूज का यह पर्व एक बार फिर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी भाईचारे का संदेश दे गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *