



www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर में शहीद स्मारक से राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग तक वोट चोरी और निकाय चुनाव में भाजपा की बेईमानी के खिलाफ प्रदर्शन और पैदल मार्च में शामिल हुए और गिरफ्तारी दी। पुलिस हिरासत में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के अंदर लोकतंत्र बचाने की आवाज़ बुलंद रखी। यह बात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडिल पर पोस्ट की।
उन्होंने कहा राहुल गांधी की अगुवाई में पूरा देश वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के गैर-कानूनी कार्यों के खिलाफ खड़ा हो रहा है। जनता के वोट पर डाका डालने वाले ये अनैतिक और गैरकानूनी कृत्य अब और नहीं चलेंगे। वोट का अधिकार संविधान की आत्मा है, और इसकी रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।