बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन
www.daylifenews.in
भीलवाड़ा। लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भीलवाड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि एकेडमी पिछले 8 वर्षों से खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
इसी क्रम में 70वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 24 से 27 सितंबर तक कमालपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के 33 खिलाड़ियों ने अलग अलग वेट में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 29 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
17 वर्ष आयु वर्ग
स्वर्ण पदक: वंशिका राजावत (80+)
रजत पदक: ज्योति खटीक,(47) तमन्ना रैगर, (54)भावना निर्वाण,(58)कोमल धाकड़, (61)आयुषी प्रजापत,(49) खुशी,(65) स्नेहा(58)
कांस्य पदक: वंशिका राठौड़, (51) निशा वर्मा,(53) ममता रैगर(45)
19 वर्ष आयु वर्ग
स्वर्ण पदक: संध्या स्वाइन, (56) लक्ष्मी,(62) खुशी जाट,(65) कविता सालवी,(66) मीना कोली,(58)राजेश्वरी,(68) मुस्कान यादव,(80+) श्रद्धा मोची(74)
रजत पदक: सिद्धि माली, (51)सावित्री गुर्जर,(53 )माधवी सेन, (79)मुस्कान खारोल(44)
कांस्य पदक: साक्षी(46), कोमल कुमावत(47), खुशबू बंसल,(50) सुमन बलाई,(53) रीना मेघवंशी, (48)रिद्धि माली(48)
लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं के इस प्रदर्शन से एकेडमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि बेटियों को खेल का अवसर और उचित प्रशिक्षण मिले तो वे न केवल पदक जीत सकती हैं, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकती हैं। लाडो सेवा फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा रुके नहीं और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *