रंगों में उतरे बापू, बच्चों ने दिया अहिंसा का संदेश

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मण डूंगरी में गांधी जयंती पर विद्यालय कुलजीत सिंह व अनीता मीणा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के चित्र बनाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी सुनील जैन ने गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।
सुनील जैन ने बच्चों को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। प्रधानाचार्य माया छीपा ने गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी कृष्णा दास बाबू कुकिंग की ओर से विजेता विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *