
www.daylifenews.in
मुंबई। आज के दौर में एंटरप्राइज़ क्लाउड को अपना रहे हैं और अपने संचालन को फैला रहे हैं, इस बीच एआई के इस दौर में नेटवर्क ज़रूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बन गया है, जो सुरक्षित, स्केलेबल एवं इंटेलीजेन्ट नेटवर्किंग की मांग बढ़ा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक भारत का एसडी-डब्ल्यूएएन मार्केट 2031 तक 20.5 फीसदी सीएजीआर की दर से बढ़कर 14.6 बिलियन डॉलर तक पहुँच जाएगा। तेज़ी से बढ़ते इस मार्केट में अपनी स्थिति को मज़बूत बनाते हुए, जाने-माने टेलीकॉम ऑपरेटर वी की एंटरप्राइज़ शाखा, वी बिज़नेस ने सिस्को के साथ साझेदारी की घोषणा की है। जिसके तहत कंपनी के हाइब्रिड एसडी-डब्ल्यूएएन पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने के लिए मेराकी-टू का इस्तेमाल किया जाएगा। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के चीफ एंटरप्राइज़ बिज़नेस ऑफिसर, एम पी सुनील कुमार ने कहा, “हमारी देशव्यापी कनेक्टिविटी, क्लाउड-मैनेज्ड नेटवर्किंग क्षमताएँ, पूरी तरह से मैनेज्ड सर्विस और एंड-टू-एंड सपोर्ट के साथ, यह साझेदारी सुनिश्चित करती है कि हमारे क्लाइंट मज़बूत, स्केलेबल और भविष्य के लिए तैयार नेटवर्क बना सकें।” सिस्को इंडिया और साउथ एशिया में पार्टनर ऑर्गनाइज़ेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर, अशोक शिवशंकर ने कहा, “वी बिज़नेस के सहयोग से हम एंटरप्राइज़ेज़ के नेटवर्क को आधुनिक बनाने में मदद कर रहे हैं।