मुंबई फाल्कन्स रेसिंग ने ट्रैक टाइटन को बनाया ट्रेनिंग पार्टनर

www.daylifenews.in
मुंबई। मुंबई फाल्कन्स रेसिंग लिमिटेड (एमएफआरएल) ने घोषणा की कि उसने एफ1 सिम रेसिंग इंडिया ओपन 2026 के लिए ब्रिटेन की सिम रेसिंग विशेषज्ञ कंपनी ‘ट्रैक टाइटन’ के एआई आधारित ड्राइवर कोचिंग प्लेटफॉर्म को ट्रेनिंग पार्टनर बनाया है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय रेसर्स को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। इस साझेदारी के जरिए एमएफआरएल का लक्ष्य भारतीय सिम रेसर्स को वैश्विक मंच पर मुकाबला करने के लिए जरूरी प्रशिक्षण और तैयारी उपलब्ध कराना है। नेशनल चैंपियनशिप के बाद आठ से 10 नवंबर तक विशेष ‘कप ऑफ नेशंस’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें भारत के शीर्ष दो सिम रेसर्स एफ1 सिम रेसिंग विश्व चैंपियनशिप के 38 ड्राइवरों को चुनौती देंगे। मुंबई फाल्कन्स रेसिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित गढ़ोके ने कहा, हम ऐसी युवा प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनौती दे सकें, भारत का प्रतिनिधित्व करें और देश को गौरवान्वित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *