

www.daylifenews.in
जयपुर। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे अजीम गोल्ड कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सौलफिल फाइटर और अब्बास क्रिकेट अकादमी ने शानदार जीत दर्ज की। सौलफिल फाइटर ने भदोरिया क्रिकेट अकादमी को 46 रन से, जबकि अब्बास क्रिकेट अकादमी ने अंकित अग्रवाल अकादमी को 72 रन से हराया।
राहुल खंडेलवाल की 94 रन की पारी
पहले मुकाबले में सौलफिल फाइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। राहुल खंडेलवाल ने 94 और चिराग शर्मा ने 33 रन का योगदान दिया। भदोरिया क्रिकेट अकादमी की ओर से आदित्य भट्ट ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भदोरिया की टीम 16.5 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। अविनाश शर्मा ने 62 रन बनाए। सौलफिल फाइटर की ओर से मोहम्मद गाजी ने चार और विनय चौधरी ने तीन विकेट झटके। राहुल खंडेलवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अब्बास अकादमी ने 72 रन से जीता मुकाबला
दूसरे मैच में अब्बास क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 204 रन बनाए। दिव्यांश तंवर ने 43, पुखराज कुमार चौधरी ने 41 और सचिन काकोडिया ने 31 रन बनाए। अंकित अग्रवाल अकादमी की ओर से हर्ष बेनीवाल ने तीन और अरविंद ने दो विकेट लिए।
जवाब में अंकित अग्रवाल अकादमी की टीम 16.3 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। अंकित अग्रवाल ने 46 और रितिक सिंह ने 36 रन बनाए। अब्बास क्रिकेट अकादमी की ओर से लोकेंद्र चौधरी और प्रिंस सिंह राठौड़ ने तीन-तीन तथा कमल डोयल ने दो विकेट लिए। लोकेंद्र चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।