शिक्षा के बिना समाज और देश तरक्की नहीं कर सकता : नदीम पठान

जाफर लोहानी
wwwdaylifenewsin
जमवारामगढ़ (जयपुर)। कांग्रेसी नेता नदीम पठान ने कहा कि 11 नवंबर को देशभर में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर कई आयोजन किए जाते है।
पठान ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। शिक्षा के बिना व्यक्ति, समाज और देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। पठान ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी ने देश में शिक्षा की नींव को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा कहा था कि शिक्षा से ही गरीबी, अंधविश्वास और पिछड़ापन दूर हो सकता है। आज हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है।
कार्यक्रम में पठान ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ने, बड़ों का सम्मान करने और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी। बच्चों ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और देश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने कहा कि आज के समय में शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है। माता-पिता को अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों को जरूर पढ़ाना चाहिए, क्योंकि एक शिक्षित बेटी पूरे परिवार को शिक्षित करती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने और क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *