एक स्टिंग ऑपरेशन को लेकर कर्नाटक कांग्रेस में बवाल

लेखक : लोकपाल सेठी
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं राजनीतिक विश्लेषक
www.daylifenews.in
लगभग तीन साल पहले बनाये गए एक कथित अश्लील विडियो के वायरल होने के बाद कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में इन दिनों बवाल मचा हुआ है . यह विडिओ कथित रूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्धरामिया के बारे में है। यह आरोप लगाया जा रहा है कि यह विडियो कांग्रेस की एक महिला नेता ने एक स्थानीय टीवी चैनल के मुखिया के साथ मिलकर बनाया था। इसका उद्देश्य सिद्धारामिया पर दवाब बनाकर यह महिला नेता मंगलूरू के पुत्तूर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से पार्टी का टिकट पा सके। इस महिला नेता को पार्टी का टिकट नहीं मिला इसलिए यह कथित अश्लील विडियो दबा रह गया। लेकिन इस विडियो की जानकारी पार्टी के कुछ नेताओं को थी।
राज्य में कांग्रेस दो धडों में बंटी हुई है . एक धड़े के नेता राज्य के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का है तथा दूसरे धड़े के नेता सिद्धारामिया है जो एक से अधिक बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे है। 2023 के विधानसभा चुनावों, जिसमें कांग्रेस फिर सत्ता में आई, तो मुख्यमंत्री पद के लिए ये दोनों नेता दावेदार थे। शिवकुमार उस समय राज्य पार्टी के अध्यक्ष थे . ऐसा माना जाता है कि इन चुनावों में पार्टी की जीत में शिवकुमार ने बड़ी भूमिका निभाई थी . वे गाँधी परिवार के बहुत निकट माने जाते है . उधर सिद्धरामिया अहिंदा ( पिछड़ा वर्ग ) के सबसे बड़े है . राज्य में में अहिन्दा लगभग 70 प्रतिशत बताये जाते है . आखिर में पार्टी आला कमान ने सिद्धरामिया को ही मुख्यमंत्री बनाना तय किया ताकि पार्टी को पिछड़ा वर्ग का समर्थन मिलता रहे . उस समय लोक सभा के चुनाव नज़दीक ही थे . इन सब को लेकर शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद का अपना दावा छोड़ दिया . वे उप मुख्यमंत्री बनने को तैयार हो गए. यह भी फैसला किया गया कि उप मुख्यमंत्री के साथ राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने रहेंगे . एक अलिखित समझौता यह भी हुआ कि ढाई साल बाद शिवकुमार को मुख्यमत्री का पद सौंप दिया जायेगा. हालाँकि सिद्धरामिया बार बार कहते रहे कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ था और वे अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। ढाई साल पूरे होने के बाद जब यह परिवर्तन नहीं हुआ तो शिवकुमार और उसके समर्थक पार्टी विधायकों पार्टी आला कमान पर दवाब शुरू किया। आखिर कुछ महीने पहले शिवकुमार को मुख्यमंत्री कीगद्दी मिल ही गई। उस समय यह गया कि सिद्धरामिया को राज्य सभा का सदस्य बनाया जाएगा तथा केंद्र में उनको पार्टी में कोई बड़ी भूमिका दी जायेगी। लेकिन सिद्धारामिया ने साफ़ कह दिया कि वे दिल्ली के राजनीति में नहीं जायेंगे तथा राज्य में ही पार्टी को “मजबूत” बनाने का काम करते रहेंगे।
लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनों में टकराहट शुरू हो गई. हालाँकि शिवकुमार ने सिद्धारामिया के बेटे यतिंदर को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया लेकिन उनके कई अन्य समर्थकों को मंत्रिमंडल से दूर रखा . मामला दिल्ली में पार्टी आला कमान तक पहुंचा सिद्धारामिया की शिकायत थी कि शिवकुमार उनको पार्टी में कमज़ोर करने में लगे है जबकि शिवकुमार का आरोप था कि सिद्धारामिया अपने समर्थकों के जरिये उनकी आलोचना में लिप्त है। पिछले महीने के शुरू में पार्टी के हलकों में सुगबुगाहट शुरू हुई कि सिद्धारामिया के खिलाफ जल्द ही एक अश्लील विडियो वायरल होने वाला है इसमें एक माहिला सिद्धारामिया के साथ संबध होने की बात कह रही है . यह महिला अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की नेता है . जब सिद्धारामिया पहली बार मुख्यमंत्री बने तो इस महिला को एक आयोग का अध्यक्ष बनया गया था . वे इस पद पर 2015 से 2018 तक रही थी, इस महिला के पति अपने इलाके बड़ी हस्ती थे . लेकिन 1992 में उनकी हत्या कर दी गई थी . उनकी पत्नी पहले समाजिक कार्यों में लगी रही तथा बाद में राजनीति में आ गईं।
जब इस विडियो के वायरल होने की बात सामने आई तो सिद्धारामिया ने अदालत में जा कर इस पर स्टे ले लिया. उसके बाद वे दिल्ली गए तथा पार्टी आला कमान से शिकयत की कि इसके पीछे या तो शिवकुमार खुद है या उनके कुछ समर्थक. इसका उद्देश्य उनकी छवि को ख़राब करना है . लेकिन शिवकुमार ने कहा कि उनका इस विडियो से कुछ लेना देना नहीं है. इसी बीच यह यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया . पुलिस ने इसको लेकर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर किया . इसकी जाँच के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया. एक ओर इस विडियो के बनाने वालों की जाँच शुरू गई जबकि कि दूसरी ओर इस बात की जाँच भी शुरू हो गई कि इसे वायरल किसने किया। यह बात सामने आई कि यह विडियो दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एच डी .कुमारस्वामी के इशारे से वायरल किया गया था। इसके लिए उनके लोगों ने कुछ नए मोबाइल भी खरीदे गए थे। कुमारस्वामी, जो बीजेपी के सहयोगी दल जनता दल (एस) के नेता है, ने इससे इंकार किया है, वे दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं . कुमारस्वामी और शिवकुमार राज्य में सामजिक तथा राजनीतिक रूप से बड़ा प्रभावशाली वोक्कालिंगा समुदाय से आते हैं। राज्य के राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि यह सब इन दोनों नेताओं के मिली भक्त से हुआ है। (लेखक के अपने विचार हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *