विक्रम बाल निकेतन में बच्चों ने खेलों के माध्यम से दिखाई प्रतिभा

उल्टा-पुल्टा, गुब्बारा पहचानो और आंखों पर पट्टी बांधकर पहचानो गेम्स में लिया भाग
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। बाबा हरिश्चंद्र मार्ग स्थित विक्रम बाल निकेतन विद्यालय में वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से अध्यक्ष रूपाली राव एवं सचिव रवि कश्यप के निर्देशन में बच्चों के लिए मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान बच्चों के लिए उल्टा-पुल्टा, गुब्बारा पहचानो, आंखों पर पट्टी बांधकर पहचानो म्यूजिकल चेयर सहित कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। निधि कैटरर्स संचालक कृष्ण दास बाबू कुकिंग के सौजन्य से विभिन्न खेलों में20 विजेताओं को गोल्ड मेडल सम्मानित किया तथा ज्योमेट्री बॉक्स व पैन दिए गए विद्यालय प्रधानाचार्य मीरा कुमारी ने कहा कि माध्यम से बच्चों ने मनोरंजन के साथ एकाग्रता, सूझबूझ, आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ सीखा।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ अपनी कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *