जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जयपुर ग्रामीण की टीम ने जिला अध्यक्ष अशोक रामपुरावाला के नेतृत्व में मेहंदीपुर बालाजी में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग में शामिल हुए!
इस दौरान अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने सभी को अग्रोहा में बन रहे मंदिर में बढ़ चढ़कर दान देकर शक्तिपीठ बनाने पर जोर दिया। वहीं दिन के फेरे करने के साथ प्री वेडिंग शूट पर रोक लगाने सहित अन्य बातें कही।
उत्तर प्रदेश सरकार में व्यापारी पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग,राष्ट्रीय मंत्री गोपाल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी राजस्थान गिरीश गर्ग, पश्चिमी राजस्थान अध्यक्ष केके गुप्ता, राष्ट्रीय महिला महामंत्री रेखा गोयनका , युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज जिंदल, प्रदेश महामंत्री सन्मति हरकारा, युवा प्रदेश अध्यक्ष नितिन कुमार दौसा जिलाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, महुआ जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सहित सैकड़ो कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री कमलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कैलाश संघी, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जैन एवं महेंद्र गर्ग,युवा जिलाध्यक्ष संदेश गोयल सहित टीम मौजूद रही।