
www.daylifenews.in
राजस्थान। वर्टिकली इंटीग्रेटेड रीन्युएबल एनर्जी कंपनी SAEL इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने अपनी सब्सिडरी वीसीए पावर प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से राजस्थान के भद्रा में 14.9 मेगावॉट का एग्री वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट शुरू किया है। इसके साथ SAEL की कुल एग्री वेस्ट-टू-एनर्जी संचालन क्षमता 164.9 मेगावॉट पर पहुंच गई है। इस युनिट में कृषि अवशेष जैसे धान के भूसे, सरसों के डंठल एवं कपास की तनों को प्रसंस्कृत किया जाएगा। इसका उद्देश्य हानिकारक उत्सर्जन को कम करना और पूरे राजस्थान में रोज़गार के अवसर उत्पन्न करना है। राजस्थान में कंपनी का संचालन राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा मिश्रण में बायोमास पावर की सामरिक भूमिका को दर्शाता है, जो बेसलोड उत्पादन के साथ पर्यावरणी फायदों को भी सुनिश्चित करते हैं। SAEL इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के सीईओ एवं एक्ज़क्टिव डायरेक्टर लक्षित अवला ने कहा, ‘‘प्रगतिशील नीतियों, कृषि अवशेष की उपलब्धता तथा स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग के बीच राजस्थान में कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा बनाने के लिए अनुकूल अवसर हैं। हमारा मॉडल कृषि अवशेषों की अधिकता से जुड़ी चुनौती को हल करता है और इसे भरोसेमंद हरित पावर में बदलकर किसानों एवं ग्रामीण समुदायों को लाभान्वित करता है।’’