
www.daylifesnews.in
राजकोट। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत देश के प्रसिद्ध उद्यमी, निवेशक, boAt के सह-संस्थापक तथा OFF/BEAT के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमन गुप्ता ने एक प्रेरणादायी, बेबाक और ऊर्जावान संवाद सत्र में स्टूडेंट्स से बातचीत की। स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए अमन गुप्ता ने कहा, “दुनिया क्या सोचती है, इसकी चिंता मत कीजिए। लोग क्या सोच रहे हैं, इस पर ध्यान मत दीजिए। जो आपको सही लगता है, वही कीजिए।” नई पीढ़ी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे जीवन की सबसे बड़ी सीख किसी बिजनेस स्कूल से नहीं, बल्कि उन स्टार्टअप्स से मिली जो सफल नहीं हो सके। इसलिए बाहर जाइए और कुछ नया बनाइए।” मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी ध्रुव मारवाड़ी ने संवाद सत्र की मेजबानी की और बताया कि मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड रिसर्च के माध्यम से प्रत्येक स्टूडेंट के स्टार्टअप आइडिया को विश्वविद्यालय की ओर से 2.5 लाख रुपये की प्रारंभिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, ताकि स्टूडेंट्स अपने विचारों को विकसित कर सकें, नवाचार कर सकें और उन्हें सफल उद्यम में बदल सकें।