सांसद राव राजेंद्र सिंह के पुत्र का आशीर्वाद समारोह बना ऐतिहासिक मिसाल

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल समेत दिग्गज पहुंचे, बधाई देने वालों का तांता
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह एवं रानी साहिबा भुवनेश्वरी देवी के पुत्र राजकुमार देवायुष सिंह व पुत्रवधु राजकुमारी कात्यायनी सिंह का शनिवार को हनुमंत निवास पैलेस शाहपुरा में भव्य ऐतिहासिक आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि भव्य ऐतिहासिक आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम का दोपहर 1:00 से आयोजन शुरू हुआ जो की देर रात्रि तक अनवरत रूप से चलता रहा। वर वधु को आशीर्वाद देने एवं शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए दूर दराज से आ रहे लोगों का जोश देखने लायक था। देर रात्रि खराब मौसम ने भी लोगों को व्यथित नहीं किया उनके चेहरे पर वर वधु को आशीर्वाद देने की जो खुशी छा रही थी वह अपने आप में सांसद राव राजेंद्र सिंह के प्रति अपार प्रेम, लगाव और समर्पण को दिखा रही थी। कार्यक्रम में राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, शाहपुरा विधानसभा पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, फुलेरा विधायक प्रत्याशी निर्मल कुमावत, सांगानेर विधानसभा पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, पूर्व सांसद लाल चंद कटारिया, पूर्व विधायक कोटपुतली राजेंद्र यादव सहित प्रदेश से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के दिग्गजो ने शिरकत की एवं दूर दराज से साधु संतों ने कार्यक्रम में पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल समेत कई राजनैतिक दिग्गज देर रात्रि आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम में पहुंचे तथा वर वधु को आशीर्वाद देते हुए जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के मिलनसार, मधुर व्यवहार, स्वच्छ छवि की जमकर तारीफ की। इस दौरान सांसद राव राजेंद्र सिंह एवं ठाकुर सुरेंद्र सिंह, ठाकुर दिलीप सिंह ने कार्यक्रम में पधारे हजारों आगंतुक मेहमानों का आगे बढ़ते हुए स्वागत सत्कार किया। इस ऐतिहासिक आशीर्वाद समारोह के चलते पूरा शाहपुरा जगा रहा वही जयपुर ग्रामीण परिक्षेत्र में खूब चर्चा परिचर्चा हुई तथा लोगों ने सांसद राव राजेंद्र सिंह की जमकर तारीफ की। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित हजारों की संख्या में मेहमानों ने स्वरूचि प्रीतिभोज का खूब आनंद प्राप्त किया। इस दौरान बेहतरीन यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *