
www.daylifenews.in
पुणे। औद्योगिक एयर कंप्रेशन समाधानों की अग्रणी कंपनी किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी लिमिटेड ने अपने सेंट्रीफ्यूगल कंप्रेसर पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण विस्तार करते हुए ‘Tezcatlipoca’ A800 मॉडल लॉन्च किया। भारत के पहले स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित 600–980 सीएफएम क्षमता वाले सेंट्रीफ्यूगल एयर कंप्रेसर के रूप में, A800 मॉडल उस क्षमता वर्ग में एडवांस्ड सेंट्रीफ्यूगल कंप्रेशन तकनीक लेकर आया है, जहां पहले इस प्रकार के समाधान उपलब्ध नहीं थे। नया मॉडल ग्राहकों को पारंपरिक ड्राई स्क्रू कंप्रेसरों के मुकाबले अधिक दक्ष, विश्वसनीय और बेहतर एयर क्वालिटी तथा कम लाइफसाइकल लागत वाला विकल्प प्रदान करता है। किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमन किर्लोस्कर ने कहा, पारंपरिक रूप से सेंट्रीफ्यूगल कंप्रेशन केवल बड़े फ्लो रेट पर ही आर्थिक रूप से व्यवहार्य माना जाता था। जैसे-जैसे मशीन का आकार छोटा होता है, एयरोडायनेमिक्स आपके खिलाफ काम करने लगती है। हमारी इंजीनियरिंग टीमों ने इसी चुनौती को हल करने में लंबे समय तक काम किया है। इम्पेलर डिजाइन, बेयरिंग सिस्टम और कंट्रोल्स को लगातार परिष्कृत करते हुए हमने कम फ्लो वाले अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त आकार में वास्तविक सेंट्रीफ्यूगल प्रदर्शन उपलब्ध कराया है।