एयू बैंक ने संस्कृत विद्यालय में छात्राओं को बांटे निःशुल्क स्कूल बैग

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
गठवाड़ी (जयपुर)। राजकीय बालिका वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, जयचंदपुरा में बुधवार को एयू बैंक के सहयोग से कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रामेश्वर पलसानिया, सीताराम नटवाडिया एवं एयू बैंक शाखा प्रबंधक बिजेंद्र गुर्जर रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजेश पाण्डे ने बताया कि एयू बैंक की सामाजिक सरोकार पहल के तहत 50 छात्राओं को स्कूल बैग प्रदान किए गए। स्कूल बैग मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक बिजेंद्र गुर्जर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, मेहनत और लगन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया कि स्वदेश बैंकिंग के हेड सुल्तान पलसानिया के मार्गदर्शन में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एयू बैंक समय-समय पर राजकीय विद्यालयों के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास में सहयोग करता रहा है और इसे अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी मानता है।
कार्यक्रम में रामेश्वर पलसानिया, सीताराम जाट, भामाशाह प्रेरक हरफूल जाट गठवाड़ी, संजय कुमार शर्मा, रोहित सिंह, महावीर प्रसाद बंसिया, शिम्भूदयाल यादव, मनोज मीणा, रामसिंट दादरवाल, प्रवीण जांगिड़ सहित विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *