
MLA व DIG ऑनेस्टी आवार्ड से लोहानी को क़र चुके है सम्मानित
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। इंसानियत और ईमानदारी की एक और मिसाल पेश करते हुए मजदूर नेता अब्दुल अज़ीज़ लोहानी ने गुम हुआ मोबाइल उसके असली हकदार तक पहुंचाकर सबका दिल जीत लिया।
जानकारी के अनुसार मोहब्बत का करंट दौड़ाने वाले कर्मचारी नेता मुकेश कुमार नटवाड़िया का मोबाइल कहीं गिर गया था। जिसे मजदूर नेता अब्दुल अज़ीज़ लोहानी को मिला। लोहानी ने ईमानदारी दिखाते हुए फोन की तहकीकात की और पता किया कि यह मोबाइल कर्मचारी नेता मुकेश कुमार नटवाड़िया का है।
कर्मचारी नेता मोहन जाट की उपस्थिति में अब्दुल अज़ीज़ लोहानी ने नटवाड़िया को मोबाइल लौटाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया। मोबाइल पाकर नटवाड़िया और उनके परिजनों ने लोहानी का आभार जताया।
ईमानदारी का इतिहास
उल्लेखनीय है कि अब्दुल अज़ीज़ लोहानी इससे पहले भी कई बार गुम हुए मोबाइल और रुपए लौटाकर अपनी ईमानदारी साबित कर चुके हैं। उनके इस नेक कार्य के लिए उन्हें पहले भी सम्मानित किया जा चुका है।
मनोहरपुर में विधायक मनीष यादव ने उन्हें सम्मानित किया था, वहीं जयपुर के यादगार ऑफिस के पास डीआईजी अरशद अली साहब ने भी उन्हें “ऑनेस्टी अवार्ड देकर सम्मानित किया था।
समाज ने की सराहना
स्थानीय लोगों ने कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी दुर्लभ है। अब्दुल अज़ीज़ लोहानी जैसे लोग ही समाज में विश्वास और भाईचारे की मिसाल बनते हैं। “ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी है” इसी सोच के साथ लोहानी जी लगातार समाजसेवा में लगे हुए हैं।