एअर इंडिया के ‘महाराजा क्लब’ प्रोग्राम ऑफ द ईयर से सम्मानित

www.daylifenews.in
गुरुग्राम। भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाइन, एअर इंडिया ने ऐलान किया है कि उसके लॉयल्टी प्रोग्राम, ‘महाराजा क्लब’ को प्रतिष्ठित फ्रेडी अवार्ड्स 2026 में मिडल इस्ट एवं एशिया पेसिफिक क्षेत्र के लिए प्रोग्राम ऑफ द ईयर चुना गया है। यह पुरस्कार महाराजा क्लब के रूपान्तरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, तथा फ्रेडी अवार्ड्स 2025 में ‘अप एंड कमिंग प्रोग्राम ऑफ द ईयर’ के रूप में मिली पहचान के बाद यह एक और सम्मान है। ये सम्मान इस बात की पुष्टि करता है कि महाराजा क्लब तेज़ी से विकसित होते हुए इस क्षेत्र के अग्रणी एयरलाइन लॉयल्टी प्रोग्राम्स में से एक के रूप में उभरा है। एअर इंडिया के चीफ़ कमर्शियल ऑफ़िसर, निपुण अग्रवाल ने कहाः “यह सम्मान महाराजा क्लब के साथ हमारे द्वारा अपनाई गई दिशा पर रोशनी डालता है। हमारे सदस्यों ने जिस तरह हममें भरोसा जताया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं और आने वाले सालों में भी हम महाराजा क्लब को अधिक उपयोगी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *