
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत के प्रमुख ‘फार्म-टू-प्रोटीन’ प्लेटफॉर्म्स में से एक, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (गोदरेज एग्रोवेट) ने घोषणा की कि अनुश्री सिंह कंपनी में चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर के रूप में शामिल हो गई हैं। इस पद पर, अनुश्री कंपनी की ‘पीपल स्ट्रेटजी’ (कर्मचारी नीतियों और विकास) का नेतृत्व करेंगी। गोदरेज एग्रोवेट के एमडी एवं सीईओ सुनील कटारिया ने कहा, अनुश्री के पास वर्क कल्चर निर्माण, संगठनात्मक उत्कृष्टता और कर्मचारियों के विकास से जुड़ा गहरा अनुभव है, और हम टीम में उनका स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। हमें विश्वास है कि अनुश्री का नेतृत्व हमारे विकास के अगले चरण को नई दिशा देगा।” गोदरेज एग्रोवेट की नव नियुक्त चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर अनुश्री सिंह ने कहा, “मैं लीडरशिप टीम के साथ मिलकर एक भविष्य-उन्मुख संगठन बनाने, हमारी एचआर नीतियों को मजबूत करने और एक ऐसा माहौल तैयार करने के लिए उत्सुक हूं, जहां हमारे कर्मचारी आगे बढ़ सकें और कंपनी के विकास में सार्थक योगदान दे सकें।” गोदरेज एग्रोवेट से पहले, वह जेएसडब्ल्यू एनर्जी में चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं।