शिक्षा के भामाशाह रामेश्वर कपूरिया सम्मानित

MGGS स्कूल खोरा में कमरा निर्माण कराने पर मिला जिला स्तरीय ‘भामाशाह सम्मान’
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा का एक और उज्ज्वल उदाहरण सामने आया है। MGGS स्कूल खोरा लाड खानी में कमरा निर्माण कराकर शिक्षा की अलख जगाने वाले भामाशाह रामेश्वर कपूरिया को जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से नवाजा गया।
मयूर स्कूल जयपुर में हुआ भव्य समारोह
यह गरिमामयी सम्मान समारोह मयूर स्कूल जयपुर में आयोजित किया गया। समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, जयपुर, शिक्षा मंत्री के OSD सतीश गुप्ता और जिला शिक्षा अधिकारी, जयपुर की उपस्थिति में कपूरिया को सम्मानित किया गया।
कैसे मिला सम्मान
रामेश्वर कपूरिया ने MGGS स्कूल खोरा लाड खानी में बच्चों के भविष्य के लिए कमरा निर्माण कराया। उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
अधिकारियों ने की सराहना
ADM जयपुर ने कहा, “कपूरिया जैसे भामाशाह ही शिक्षा को मजबूत बनाते हैं। इनका सहयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर है। सतीश गुप्ता, OSD शिक्षा मंत्री ने भी उनके समाजसेवी कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
स्थानीय लाइनमेंन तेजा राम जाट बोले:
रामेश्वर कपुरिया ने दिखाया कि असली दान शिक्षा का दान है। उनका यह कदम पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। भामाशाह रामेश्वर कपूरिया के इस सम्मान से खोरा लाडखानी क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। यह जानकारी पूर्व वार्डपंच अनिल गौड़ ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *