राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित हुए डॉ दीपेंद्र शर्मा

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मनोहरपुर निवासी डॉक्टर दीपेंद्र शर्मा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचन्द बैरवा एवं शिक्षा एवं पंचायती राज़ मंत्री डॉ मदन दिलावर मौजूद रहे। मनोहरपुर निवासी डॉ दीपेंद्र शर्मा पुत्र मुरलीधर संतका को अतिथियों उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा एवम् शिक्षा तथा पंचायत राज्य मंत्री मदन दिलावर ने राज्यस्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ दीपेंद्र शर्मा को यह सम्मान भामाशाह “इंडिया इंफोलाइन फाउंडेशन” को प्रेरित कर उदयपुर जिले के राजकीय विद्यालयों में 1 करोड़ 34 लाख रूपये की राशि का फर्नीचर उपलब्ध करवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
राजकीय सेवा के साथ समाजसेवा में विशेष रूचि रखने वाले डॉ दीपेंद्र शर्मा ने कुछ वर्षों पूर्व जयपुर में सड़क दुर्घटना में कालकलवित हुए मादाराम देवासी के परिवार को भी उत्कर्ष पूर्व छात्र परिषद की और से 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता डॉ निर्मल गहलोत से दिलवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *